Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki Jaankari: बारिश से बदला हरियाणा में मौसम, शीतलहर को लेकर अलर्ट किया जारी

Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी): पिछले कुछ दिनों ठंड से राहत के बाद हरियाणा में एक बार से ठंड देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जगहों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है

Mausam ki Jaankari: हरियाणा में मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की
X
हरियाणा मौसम(फाइल फोटो)

Mausam ki Jaankari: उत्तर भारत के कई हिस्सों में हुई बारिश की वजह से काफी ठंड बढ़ गई है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है। हरियाणा में एक बार फिर से कड़ाके की लौट आई है। जिसको मद्देनजर रखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जगहों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। वहीं पिछले कुछ दिनों में हरियाणा के कई जगहों पर अच्छी धूप देखने को मिली थी। जिस वजह से लोगों को ठंड से काफी निजात मिली थी।

पिछले 24 घंटों में हरियाणा के कई राज्यों में हुई बारिश और उत्तर पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के कारण बीते गुरुवार को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 1-2 दिन शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की आशंका है।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबाला में 6.8 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 5 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में चार डिग्री सेल्सियस, करनाल में 7.4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी बीच करनाल में 22.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।


और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story