Mausam Ki Jankari: हरियाणा में 26 और 27 नवंबर को हो सकती है इन जिलों में बारिश और पड़ेंगे ओले
Mausam Ki Jankari/ हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है। साथ ही प्रदेश में ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है। बीते शनिवार को कई जिलों में बादल छा गए थे।

Mausam Ki Jankari/ हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है। साथ ही प्रदेश में ओले गिरने का भी पूर्वानुमान है। बीते शनिवार को कई जिलों में बादल छा गए थे।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम में बदले मौसम की वजह से 26 और 27 नवंबर को कई हिस्सों में बारिश होगी और साथ ही गरज के साथ ओले भी पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां रात के वक्त तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा बढ़ गया है।
अगर बरसात होती है तो इससे खेती प्रभावित होगी। इस वक्त खेतों में गेंहू बिजाई का काम चल रहा है। पूरे राज्य में 12 लाख हेक्टेयर में गेंहू की पैदावार होती है। बीते महीने हरियाणा में 7.3 एमएम बरसात हुई। यहां मानसून जाने के बाद बारिश में कमी आई।
बता दें कि करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला आदि जिलों में ओलो पड़ सकते हैं। उत्तर पश्चिम मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर में भी बादल बन रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Vipin Yadav
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।