हरियाणा मौसम की जानकारी: नांगल चौधरी और फरीदाबाद में भयंकर कोहरा, विजिबिलिटी हुई 10 मीटर
हरियाणा मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): पहाड़ों से आने वाली शीतलहर की वजह से हरियाणा में कोहरी की चादर पूरे प्रदेश में छा गई है।

हरियाणा मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): पहाड़ों से आने वाली शीतलहर की वजह से हरियाणा में कोहरी की चादर पूरे प्रदेश में छा गई है। इस दौरान शुक्रवार को हरियाणा के दो जिलों नांगल चौधरी और फरीदाबाद में भयंकर कोहरा देखने को मिला।
नांगल चौधरी और फरीदाबाद सीटी में कंपकंपाने वाली ठंड जारी है और घने कोहरे की वजह से लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ठीठुरती ठंड ने बच्चो के लिए मुश्किल बढ़ा दी है। कोहरे की वजह से सड़कों को दृश्यता कम हो गई है। शुक्रवार सुबर नांगल चौधरी में विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर तक रह गई तो वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में 5 मीटर तक रह गई।
इसके अलावा हरियाणा में नारनौल में आज कोहरे की वजह से सबसे ठंडा दिन कहा जा रहा है। बीते एक दिन पहले यहां सबसे ठंडा दिन गिना गया था। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों की भी मुसीबत बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कड़ाके की ठंड होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि निचले स्तर के बादलों के बने रहने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश और पड़ोस में ठंड के दिन से लेकर अगले 24 घंटों तक ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
इसने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण असम, मेघालय, त्रिपुरा, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की भविष्यवाणी की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Vipin Yadav
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।