Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी: हरियाणा में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, दिसंबर में सबसे ज्यादा सर्दी, 21 से 25 दिसंबर का अलर्ट

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): हरियाणा में पांच साल बाद दिसंबर का माह सबसे ठण्डा है। शीतलहर से लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। मौसम विभाग ने 21 से 25 दिसंबर तक का अलर्ट किया हुआ है।

मौसम की जानकरी: दिल्ली वालों को सताएगी ठंड, बारिश होने की संभावना
X
दिल्ली का मौसम(फाइल फोटो)

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): हरियाणा का मौसम इन दिनों कश्मीर की वादियों से कम नहीं है। इन दिनों सूबे में लोग ठण्ड से परेशान है। हरियाणा में पांच साल बाद दिसंबर का माह सबसे ठण्डा है।

शीतलहर से लोगों का घर से निकलना दुभर हो गया है। मंडी जिले के पराशर झील में बर्फ जमी दिखाई दी। सूबे में मानो पहाड़ों की ठंडक उतर आई हो। मौसम विभाग की माने तो अभी ठण्ड से राहत के आसार नहीं है।

दिन और रात के तापमान में महज एक डिग्री का फर्क रह गया है। कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से 10 से 12 डिग्री तक कम हो गया है। अगले कुछ दिनों में दिन व रात का पारा और कम होने की संभावना है।

आईएमडी के चंडीगढ़ डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार 2014 में दिसंबर में दिन का पारा नौ डिग्री पर आया था। इसके बाद दिसंबर में दिन में इतनी ठंड नहीं पड़ी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सात दिनों तक ठंड बनी रह सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story