Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam Ki Jankari : पहाड़ों में लगातार बर्फबारी से हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड

Mausam Ki Jankari : पहाड़ो में लगातार बर्फबारी की वजह से पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हरियाणा और पंजाब में हिसार शुक्रवार को 4.5 डिग्री के साथ सबसे ठंड़ा स्थान दर्ज किया गया है।

Weather Updates: दिल्ली में ठड़ ने तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड, क्रिसमस की रात हो सकती है और सर्द
X
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठड़ (फाइल फोटो)

Mausam Ki Jankari : पहाड़ो में लगातार बर्फबारी की वजह से पूरा उत्तर भारत के इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में है। वहीं हरियाणा और पंजाब में भी ठंड लगातार अपना कहर बरसा रही है। दोनों राज्यों में सबसे ठंड़ा शहर हिसार रहा है। हिसार का तामपमान शुक्रवार को 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हिसार का न्यूनतम तापमान औसत से भी दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली शीतलहर हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करनाल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नारनौल में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा अंबाला, रोहतक, भिवानी और सिरसा में सामान्य तापमान से कम रहने के कारण घने कोहरे छाए रहे। पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला में 7.6 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान पर लोग ठंड से कंपकंपाते रहे। अमृतसर में 7.4, आदमपुर में 7.9, हलवारा 7.5, फरीदकोट में 7.8 और गुरदासपुर में 6.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंड का अनुभव किया गया। लुधियाना में न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री अधिक है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story