Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी: हरियाणा में कई जिलों में दिखा कोहरा, तापमान मेें आई गिरावट

मौसम की जानकारी: हरियाणा में शानिवार सुबह कई जिलों मेें कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सूबे में ऐसा ही मौसम रहेगा।

मौसम की जानकारी:हरियाणा के कई जिलों में हल्की बूंदाबंदी, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी
X
हरियाणा में मौसम की जानकारी

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari):हरियाणा के मौसम के मिजाज शानिवार सुबह बदले हुए नजर आए। आज सूबे के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिला। कई इलाको में सुबह 6 बजे दृश्यता कम दिखाई दी।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों तक हरियाणा को मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 22 व 23 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं मौसम खराब हुआ। हल्की बूंदाबांदी हुई।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी 95 प्रतिशत, वाष्प दाब 9.0 एमएम व हवा की औसत गति 2.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

पिछले 24 घंटे में 3.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 जनवरी तक रह सकता है। सुबह 7 बजे रोहतक जिले को तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है।

और पढ़ें
Next Story