मौसम की जानकारी: 21 जनवरी को हरियाणा में और गहरा सकती है ठंड , इन इलाकों में जारी चेेतावनी
मौसम की जानकारी: हरियाणा में ठंड ने एक बार फिर से पलटी मार ली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में मौसम और ठंडा हो सकता है।

मौसम की जानकारी ( Mausam Ki Jankari): उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। इस बार की ठंड ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हरियाणा में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आधा जनवरी बीत चुका है, मगर सूबे में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।
वहीं जनवरी माह के पहले पखवाड़े की बात करें तो हरियाणा में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। बारिश बाद मौसम फिर बदल गया। सूबे में इन दिनों तेज ठंड पड रही है। बारिश के बाद धुंध से ठंड और बढ़ गई।
प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार रात दृश्यता काफी कम रही। इस मौसम से गेहूं व सरसों की फसल को तो फायदा है, लेकिन सब्जियों व फूलों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 जनवरी के बाद मौसम साफ होगा। इससे पहले ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है। 21 जनवरी को ठंड और गहरा सकती है। धुंध गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है। इसके साथ-साथ बादल भी छाए रहेंगे।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छाने की संभावना बन रही है। सोमवार सुबह 10 बजे फरीदाबाद जिले में 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।