Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी: हरियाणा में बारिश और कोहरे को लेकर हाई अलर्ट, कई इलाकों में विजिबिलिटी हुई सबसे कम

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): हरियाणा में कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से रात का तापमान 4 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम की जानकारी: कुछ दिन तक ठंड से नहीं राहत, बारिश होने की संभावना
X
हरियाणा में बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान कंप कपाने वाली सर्दी का प्रकोप देखने को मिला है। शुक्रवार को पूरा दिन धुंध छाई रही। आने वाले कुछ दिन और धुंध से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसको लेकर 48 घंटे का अलर्ट जारी कर दिया है।

हरियाणा में बीते कुछ दिनों से रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में कई जगह बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है। 3-4 दिन बाद मौसम साफ होने की संभावना है और धूप का दीदार हो सकता है।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तरी भारत, उत्तर-मध्य भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में पहाड़ों में चल रही शीतलहर की वजह से ठंड और कोहरा लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और उत्तर प्रदेश में ठंड और भी बढ़ने की संभावना है। हालांकि, यह अगले मंगलवार से उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत में मौसम बदलने की संभावना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Shagufta Khanam

Shagufta Khanam

Jr. Sub Editor


Next Story