Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam ki jankari : प्रदेश में बदलता रहा मौसम, कई शहरों में झमाझम बारिश

Mausam ki jankari : प्रदेश में गुरूवार को मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिले। सुबह की शुरूआत धुंध से हुई। इसके बाद करनाल, पानीपत, सोनीत, कुरूक्षेत्र और एनसीआर के कई जिलों में बारिश हुई।

Mausam ki jankari:-प्रदेश में मौसम ने विखेरी छटा बदलता रहा अपने  रूप
X
गिरे बारिश और ओले (प्रतीकात्मक फोटो)

Mausam ki jankari : प्रदेश में गुरूवार को मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिले। सुबह की शुरूआत धुंध से हुई। अम्बाला और करनाल में दृश्यता 25 से 50 मीटर के बीच में रही। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। करनाल, पानीपत, सोनीत, कुरूक्षेत्र और एनसीआर के कई जिलों में बारिश हुई। गोहाना में इस कदर ओले गिरे कि पूरी सड़क ही बर्फबारी से ढक गई।

इसके बाद बीच में धूप खिली और शाम को फिर से बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई। शीत लहर ने भी असर दिखाया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में भी कहीं कहीं हल्की बरसात हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिती विक्षोभ सक्रिया है, जिसके चलते यहां मौसम बिगड़ रहा है। अगले दो दिनों तक प्रदेश मेंं शीतलहर चलने के आसार हैं और सुबह घनी धुंध छाई रहेगी।

और पढ़ें
Next Story