मायके आई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मामला दर्ज करके खोज में लगी पुलिस
यमुनानगर के गांव खदरी में अपने मायके आई एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।

X
Haribhoomi TeamCreated On: 19 Dec 2019 1:10 AM GMT
यमुनानगर के गांव खदरी में अपने मायके आई एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव खदरी निवासी कमला ने बूडिया पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय लड़की स्वाति की कुछ दिन पहले शादी हुई थी। इन दिनों वह अपने मायके आई हुई थी।
आठ दिसंबर को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने लड़की के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story