विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के चलते फांसी लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चरखी दादरी में मंगलवार को शहर के प्रेमनगर निवासी एक विवाहिता ने अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए दादरी सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के चलते फांसी लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेमनगर निवासी पिंकी देवी स्नान की बात कहकर कमरे के अटेच बाथरूम में गई थी, मगर वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने आवाज लगाई।
परंतु पिंकी की आवाज नहीं आई तो परिजनों ने रोशनदान से कमरे के अंदर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस व पिंकी के मायके में दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा शव का फंदे से नीचे उतारा तथा सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि पिंकी को दहेज प्रताड़ना के लिए तंग किया जाता था। पहले भी पिंकी के साथ कई बार मारपीट की गई। प्रताड़ना के चलते ही पिंकी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App