विवाहिता का कराया जबरन गर्भपात
रेवाड़ी के धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

X
Haribhoomi TeamCreated On: 6 Nov 2019 1:19 AM GMT
रेवाड़ी के धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जबरन गर्भपात कराने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
धारूहेड़ा के हाऊसिंग बोर्ड निवासी विवाहिता ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उसकी शादी दिल्ली के संगम विहार निवासी अशोक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था।
कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इतना ही नहीं आरोपित ससुरालियों ने विवाहिता का जबरन गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story