यमुनानगर में हरिद्वार जा रही बस पलटी, 20 लोग घायल
पंचकूला के कालका से हरिद्वार जा रही बस पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

X
पंचकूला के कालका से हरिद्वार जा रही बस पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ व डॉक्टरों की टीम लगाई। हादसे में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह आज सुबह करीब 8 बजे हुए है। बस में करीब 50 लोग सवार थे और वे सभी कालका से हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। जब बस यमुनानगर के बिलासपुर व छछरौली के निकट पहुंची तभी बस को मोड़ते हुए ड्राइवर संतुलन खो बैठा और हादसा हो गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story