Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा प्रदेश पर नहीं हुआ मानसून मेहरबान, स्काईमेट ने किया ये दावा

हरियाण में 244.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि 398.2 मिलीमीटर बारिश संभावित की गई थी। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बरिश होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

हरियाणा प्रदेश पर नहीं हुआ मानसून मेहरबान, स्काईमेट ने किया ये दावा
X
Mansoon disappointed state of Haryana

इस बार मानसून में हरियाणा में सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के आंकलन के अनुसार 15 सितंबर तक थोड़े बहुत बादल छाए रहेंगे और बुंदाबांदी की संभावना है। सितंबर के चौथे हफ्ते में मानसून प्रदेश से वापस लौट जाएगा। अच्छी बारिश न होने का कारण राज्य के कई जिलों में फसलें मुर्झा जाने से काफी नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 10 सितंबर तक देश भर में 798.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो कि सामान्य बारिश 777.3 मिलीमीटर से तीन प्रतिशत अधिक है। दूसरी तरफ हरियाण में 244.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि 398.2 मिलीमीटर बारिश संभावित की गई थी। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बरिश होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली सूचना के अनुसार 25 सितंबर तक मानसून वापसी कर सकता है। स्काईमेट का कहना है कि आमतौर पर मानसून की वापसी 1 सितंबर से शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सितंबर के आखिर तक मानसून की वापसी संभावित है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story