Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : आज शपथ लेंगे मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला लेंगे डिप्टी सीएम पद की शपथ

नई भाजपा-जेजेपी सरकार रविवार दोपहर 2.15 बजे शपथ ग्रहण करेगी। राज्‍यपाल से मिलने के बाद मनोहरलाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्‍होंने राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य अपना इस्‍तीफा सौंपा। इसे राज्‍यपाल ने स्‍वीकार कर लिया।

Haryana Assembly Elections : सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में रिमोट से किया रावण दहन, दी विजयदशमी की बधाई
X
Haryana Assembly Elections CM Manohar Lal Khattar burns Ravana Karnal

हरियाणा में नई भाजपा-जेजेपी सरकार रविवार को दीपावली के दिन शपथ लेगी। राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य ने मनोहरलाल और दुष्‍यंत चौटाला को नई सरकार बनाने का न्‍योता दिया। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने दुष्‍यंत चौटाला के साथ राज्‍यपाल से मुलाकात की। उन्‍होंने राज्‍यपाल के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल ने इसे स्‍वीकार कर लिया और उनको नई सरकार बनाने का न्‍योता दिया।

नई भाजपा-जेजेपी सरकार रविवार दोपहर 2.15 बजे शपथ ग्रहण करेगी। राज्‍यपाल से मिलने के बाद मनोहरलाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्‍होंने राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य अपना इस्‍तीफा सौंपा। इसे राज्‍यपाल ने स्‍वीकार कर लिया। इसके बाद उन्‍होंने और दुष्‍यंत ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्‍होंने राज्‍यपाल को अपनी पार्टियों व समर्थक विधायकों की सूची भी सौंपी।

इसके बाद राज्‍यपाल ने उनकाे सरकार बनाने काे न्‍योता दिया। मनाेहरलाल ने बताया कि रविवार दोपहर 2.15 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। इसमें वह मुख्‍यमंत्री और दुष्यंत चौटाला उपमुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्‍यपाल से मिलने पहुंचे मनोहलाल और दुष्‍यंत चौटाला के साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. अनिल जैन और प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला भी थे।

अजय चौटाला को तिहाड़ जेल से मिली 14 दिन की फरलो

दुष्‍यंत चौटाला के पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला को तिहाड़ जेल से 14 दिनों की फरलो मिली है। बताया जाता है कि अजय चौटाला नई सरकार के शपथ ग्रहण समाराेह में शामिल हो सकते हैं। दिल्‍ली की तिहाड़ जेल के महानिदेशक ने बताया कि अजय चौटाला को दो सप्‍ताह की फरलो मिली है। उनको शाम का रिहा किया जाएगा। बता दें कि अजय चौटाला जेबीटी शिक्षक भर्ती मामले में तिहाड़ जेल में 10 साल कैद की सजा काट रहे हैं।

दुष्‍यंत चाैटाला ने पिता डॉ. अजय चौटाला के फरलो पर तिहाड़ जेल से बाहर आने पर खुशी जताई। उन्‍होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, इस परिवर्तन के मौके पर मेरे पिता हमारे कंधे को मजबूती देंगे। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात नहीं हो सकती है। उनके साथ मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल, निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह और जेजेपी के प्रदेश प्रधान सरदार निशान सिंह भी मौजूद थे।

मनोहरलाल सर्वसम्‍मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

इससे पहले यहां यूटी गेस्‍ट हाऊस में भाजपा विधायक दल की बैठक में मनोहरलाल को एक बार फिर नेता चुना गया। उनको सर्वसम्‍मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। मनोहरलाल के सर्वसम्‍मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की। उन्‍होंने मनोहरलाल को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

गोपाल कांडा से समर्थन नहीं लेंगे

इसके साथ ही बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साफ कर दिया कि भाजपा हलोपा विधायक गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेगी। वरिष्‍ठ नेता अनिल विज ने कहा कि गोपाल कांडा को मंत्री बनाने और उनका समर्थन लेने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्‍होंने यूटी गेस्‍ट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस पर कोई विचार नहीं है।

दो डेप्युटी सीएम की अटकलें खारिज

इससे पहले चर्चाएं चल रही थी कि प्रदेश में दो डेप्युटी सीएम बनाए जाएंगे, लेकिन केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कहा कि ऐसे किसी विचार पर कोई चर्चा नहीं हुई। पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि जेजेपी के साथ बीजेपी से भी एक डेप्युटी सीएम बनाने पर मंथन चल रहा है।

अब बीजेपी के पक्ष में है सीटों का गणित

हरियाणा में कुल 90 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इस बार 40 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 6 सीटें कम हैं। ऐसे में बीजेपी ने 10 विधायकों वाली दुष्यंत चौटाला की जेजेपी और आठ निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाने का फैसला किया। अब भाजपा के पास 48 विधायकों का समर्थन हो गया है। सरकार बनाने के लिए 46 विधायक चाहिए। 

दूसरी बार सीएम बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी

हरियाणा के 53 साल के इतिहास में खट्टर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं। हरियाणा में 1966 में पहली विधानसभा का गठन हुआ था। 1968 में कांग्रेस के बंसीलाल लगातार दो बार (1968-75) सत्ता में रहे। इसके बाद भूपिंदर सिंह हुड्डा 2004-09 और 2009-14 तक मुख्यमंत्री रहे।

दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया : शाह

इससे पहले शुक्रवार रात भाजपा और जजपा की साझा प्रेसवार्ता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया था कि दोनों पार्टियों ने मिलकर राज्य में सरकार बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भाजपा के होंगे जबकि उपमुख्यमंत्री जजपा के होंगे। कई निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया है। हरियाणा की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसकी भावनाओं को देखकर यह फैसला लिया है।

प्रदेश हित के लिए स्थाई सरकार बनाना आवश्यक : दुष्यंत

जजपा के दुष्यंत चौटाला ने कहा था- सरकार बनाने के लिए दोनों पार्टियों का साथ आना जरूरी था। प्रदेश के हित के लिए स्थाई सरकार बनाना आवश्यक था। चौधरी देवीलाल के समय से हम दोनों एक साथ मिलकर चले हैं। पार्टी के कई नेताओं ने इस गठबंधन पर सहमति व्यक्त की थी। प्रदेश को आगे ले जाने के लिए मिलकर साथ चलना होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story