केंद्र की तरह ही काम करना चाहेगी हरियाणा सरकार: मनोहर लाल खट्टर
CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता जैसी सामाजिक पैंशन के लाभपात्रों को बैंक खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करें।

X
haribhoomi.comCreated On: 17 Nov 2014 12:00 AM GMT
चंडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के लोगों के समक्ष स्वयं को प्रधान सेवक के रूप में प्रस्तुत किया है। उसी तर्ज पर नई भाजपा सरकार भी हरियाणा में कार्य करने की एक नई व्यवस्था को खड़ा करना चाहती है। रविवार को कुरुक्षेत्र में जिला प्रशासन के अधिकारियों की मीटिंग में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाऊस में आयोजित खुले दरबार में एक-एक कर लगभग 925 शिकायतों के आवेदन स्वीकार किए और सार्थक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व विख्यात कुरुक्षेत्र धर्मनगरी के नाम से प्रसिद्ध है तथा यह ज्ञान के सागर का केंद्र भी है। यहां पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को उसी भावना से कार्य करना चाहिए। इसी से प्रभावित होकर उन्होंने कुरुक्षेत्र से ही अधिकारियों की बैठक लेकर नई सरकार के कार्य करने की मंशा जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता जैसी सामाजिक पैंशन के लाभपात्रों को बैंक खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करें ताकि बैंकों के माध्यम से पेंशन वितरित होना सुनिश्चित हो सके। बैठक में सांसद राजकुमार सैनी, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, डा. पवन सैनी, धुम्मन सिंह किरमच आदि मौजूद थे।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, क्या बोले परिवहन मंत्री -
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story