गुड़गांव में बोले मुख्यमंत्री, गांवों तक पहुंचें ई- सेवाएं
मुख्यमंत्री ई-गवर्नेंस विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Aug 2015 12:00 AM GMT
गुड़गांव. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों को ऐसा सिस्टम विकसित करना होगा कि ई-सेवाओं की डिलीवरी दूर-दराज के गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए अपनी सरकार को ई-गवर्नेंस मोड़ में लाना होगा। उसके बाद रिजल्ट ऐसे बढ़िया होंगे जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती।
ये भी पढें - 4000 लेक्चर्स को नहीं दी एक्सटेंशन, अब रखे जाएंगे रिटायर्ड प्रोफेसर
मुख्यमंत्री गुड़गांव स्थित हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान(हिपा) में ई-गवर्नेंस विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जाएगा। सीएम ने कहा कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर की कोई कमी नहीं है, केवल मानसिक कठिनाईयां है, जिन्हें दूर करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी यह सोचते है कि अगर आईटी इनेबल्ड सर्विसिज शुरू हो गई तो नौकरियां खत्म हो जाएगी और इसी भय के चलते वे आईटी को अपनाने से गुरेज करते है। इससे नौकरियां खत्म नहीं होगी बल्कि आईटी से काम करना सुविधाजनक हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि हर व्यक्ति को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं घर बैठे मिले और व्यक्ति को केवल यह बताना होगा कि उसे अमूक समस्या है, उसके बाद जिला के संबंधित अधिकारी उसके घर जाकर उसकी समस्या का समाधान करें। यह तभी हो सकता है जब इन्फ्रास्ट्रर और मैन पॉवर पूरी हो तथा अधिकारी में विल पॉवर हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकना हमारा संकल्प है। यह तभी हो पाएगा जब सरकारी अधिकारी व कर्मचारी यह समझेंगे कि वी आर फॉर अवर पब्लिक, वी आर फॉर सोसायटी अर्थात् हम पब्लिक और समाज के लिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें लोगों का सरकार पर भरोसा कायम करना है। आज लोग चैरिटेबल संस्थाओं में लाखों रूपए दान दे देते है परंतु टैक्स नहीं देते। हमें वह भरोसा फिर से कायम करना है।
नीचे की स्लाइड्स में पढें, खबर से जुड़ी अन्य जानकारी -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story