युवक ने फेसबुक लाइव कर किया सुसाइड
हरियाणा के सोनीपत में एक युवक ने अवैध संबंध के चलते फेसबुक पर लाइव सुसाइड का वीडियो बनाया।

आज के वक्त में हर कोई सोशल मीडिया को जमकर इस्तेमाल कर रहा है तो कोई इससे अपनी जान ही ले ले रहा है। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने फेसबुक पर अपना लाइव सुसाइट वीडियो बनाया और सुसाइड कर लिया।
मरने से पहले दीपक ने अपने कमरे की दीवार पर अपने मरने की वजह भी लिख दी। दीपक ने लिखा कि दीपक ने लिखा कि उसने एक महिला के पति को उसके अवैध संबंध की जानकारी दे दी जिसके बाद से वह महिला और उसका प्रेमी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, मृतक दीपक ने फेसबुक पेज पर सुसाइड का लाइव वीडियो बना दिया। फेसबुक के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों ने युवक के सुसाइड का पूरा लाइव वीडियो देखा। पुलिस अधीक्षक अश्विन शेन्वी ने कहा कि महिला और उसका कथित प्रेमी दिल्ली पुलिस में काम करते हैं।
जबकि उसका पति हरियाणा पुलिस में है। महिला सहायक उप निरीक्षक है जबकि उसका कथित प्रेमी पुलिस निरीक्षक है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App