Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : शादी का झांसा देकर युवक ने दो वर्ष तक विधवा के साथ किया दुष्कर्म

विधवा महिला को प्रेम जाल में फंसा कर दो साल तक किया दुष्कर्म। शादी की बात करने पर की महिला के साथ मारपीट। आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज।

यूपी में मूकबाधिर युवती से बलात्कार, 16 साल का आरोपी गिरफ्तार
X
16 year old arrested in rape case in chitrakoot

शहर के कमानी चौक के नजदीक स्थित कालोनी में एक युवक ने शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के पति की डैथ हो जाने के बाद वह आरोपित युवक के संपर्क में आई थी। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरोपित युवक फरार है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कमानी चौक स्थित कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के बाद उसके पति की डैथ हो गई थी। जिसके बाद वह गोहाना निवासी प्रवीन कुमार के संपर्क में आई। जिसके बाद आरोपित युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसने आरोपित से शादी की बात की तो उसने शादी करने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपित ने उसे दोबारा शादी की बात करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।उधर, एएसआई मुकेश कुमारी का कहना है कि आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story