युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से किया रेप, बताने पर दी जान से मारने की धमकी
यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र में घर में घुसकर नाबालिक का बलात्कार किया गया है। परिजनों ने गांव के ही युवक जगतार सिंह पर आरोप लगाया है।

यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अक्तूबर को उसकी 17 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। इस दौरान उनके घर गांव का ही युवक जगतार सिंह आया। आरोपित ने उसकी लड़की को घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसकी लड़की ने विरोध किया तो आरोपित युवक उसकी लड़की को कमरे में ले गया।
जहां पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी लड़की को घटना के बारे में बताने पर परिवार के सदस्स्यों को जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण उसकी लड़की ने घटना के बारे में किसी को नहीं
बताया। मगर उसके बाद फिर से आरोपित उसकी लड़की को परेशान करने लगा। परेशान होकर उसकी लड़की ने घटना के बारे में बताया। जब उसने आरोपित युवक के परिजनों अमरजीत सिंह व कर्मजीत कौर से बात की तो आरोपित उल्टा उन्हें ही कसूरवार ठहराने लगे। उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद जगतार सिंह, अमरजीत सिंह, कर्मजीत कौर व जहेहड़ी निवासी इंद्रजीत सिंह के खिलाफ धारा 452, 506, 6, 12 व 17 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App