मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ कुकर्म, मामला दर्ज
पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

X
Haribhoomi TeamCreated On: 19 Oct 2019 1:04 AM GMT
शहर की एक कालोनी में मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ पड़ोसी ने घर में बुलाकर कुकर्म कर दिया। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसके छोटे बेटे की उम्र 19 साल है। वह जन्म से ही मानसिक रूप से बीमार है। बृहस्पतिवार को उसका बेटा घर पर आया। उसने बताया कि पड़ोस के रहने वाले मोनू ने उसके साथ गलत काम किया है।
आरोपित की उनसे जानपहचान है। आरोपित ने इसी का फायदा उठाते हुए उसके बेटे के साथ गलत काम किया है। पीड़ित युवक को उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story