लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भाजपा पर तंज, कहा 15 लाख खाते में आ गए हों तो भाजपा को दें वोट
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी बड़ी हुई है। सभी पार्टियों के प्रमुख नेता अपनी पार्टी के खेमें में जनमत को करने के लिए खूब रैलियां कर रहे हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री और सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को पूंडरी में एक जनसभा में भाजपा को जमकर कोसा।

कुरुक्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के पक्ष में आयोजित इस सभा में हुड्डा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने कहा पिछले पांच साल में ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे वह जनता के बीच जाकर वोट मांग सके, इसी लिए वह पार्टी के बजाय मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनता से कहा कि अगर अच्छे दिन आ गए हो और 15 लाख खाते में आ गए हों तो कांग्रेस को वोट देने के बजाय भाजपा को ही वोट दें, और अगर नहीं आए तो हमारे साथ रहे, कांग्रेस को वोट दें। जनसभा में बोलते हुए पूर्व सीएम ने कहा भाजपा अमीरों की पार्टी है यह गरीबों के हित की बात नहीं सोचती।
पूंडरी की जनसभा को संम्बोधित करने से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा रादौर की ऊधम सिंह धर्मशाला भी गए थे। वहां उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में देश के 10 बड़े पूंजीपतियों के ढाई लाख करोड़ रुपए माफ किए हैं। पर किसानों के कर्ज माफ करने की बात पर हमेशा पलट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों पर खास मेहरबानी दिखाती रही है। जिस कारण बहुत से पूंजीपति देश का पैसा लेकर विदेश भाग गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App