लोकसभा चुनाव 2019: यमुनानगर में बोले राहुल गांधी, जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं, लगे चौकीदार चोर है के नारे
2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा पहुंच गए हैं। पहली बार अध्यक्ष बनने के बाद राहुल यमुनानगर पहुंचे। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 March 2019 3:06 PM GMT
2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा पहुंच गए हैं। पहली बार अध्यक्ष बनने के बाद राहुल यमुनानगर पहुंचे। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भीड़ में चौकीदार चोर है के नारे भी लगे। राहुल गांधी के रैली मंच पर जाने से पहले सड़कों पर हजारों की संख्या में लोग दिखें।
रैली के दौरान राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक के बाद एक वादे किए। वो नफरत फैलाए हुए कोई बात नहीं कह सकते हैं। उन्होंने वायदे किए 15 लाख रुपये हर एक बैंक अकाउंट में डाल दूंगा। 2014 में जनता से वादा किया। अब तक कितने रुपये आए है। सिर्फ 15 लोगों का ही साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये माफ किया गया है। बता दें कि इस दौरान वे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में जनसभा को संबोधित करेंगे।
LIVE: Congress President @RahulGandhi addresses a gathering in Yamunanagar, Haryana. #ParivartanBusYatra https://t.co/v0haL5sTeS
— Congress (@INCIndia) March 29, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story