Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019 : सीएम खट्टर ने हरियाणा की जनता से पूछा सवाल, नए जन्मे बच्चे का क्या रखोगे नाम मोदी या राहुल

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रानीतिक दलों के नातओं ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव 2019 :  सीएम खट्टर ने हरियाणा की जनता से पूछा सवाल, नए जन्मे बच्चे का क्या रखोगे नाम मोदी या राहुल
X

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रानीतिक दलों के नातओं ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमारे घर में, हमारे पड़ोस में एक नया जन्मा बालक है। अगर कोई कहदे इस बालक का नाम रखना है। दो नामों में से कौन सा रखोगे, नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी? क्यो रखोगे? नरेंद्र मोदी।

उन्होंने कहा की राजीव जी से 15 साल का हिसाब अमेठी भी मांगेगी, और जब जाओगे केरल जिस सीट से लड़ोगे, वो भी पुछेंगे, अमेठी मे क्या करके आए हो। अमेठी के हिसाब में कुछ होगा तो वायनाड वाले भी जिताएंगे वरना वो भी धक्का मार के कह देंगे, जाओ उसी अमेठी जहां से आए हो।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों की ऐलान के बाद रानीतिक दलों ने चुनाव प्रचार जोर शोर से शुरू कर दिया है। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 11 और अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story