लोकसभा चुनाव 2019 : हरियाणा में कांग्रेस के सभी प्रत्याशी करोड़पति, इन 22 पर गंभीर मामले दर्ज
लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 सीटों पर कुल 223 उम्मीदवार अपनी ताल ठोक रहे हैं। इनकी शिक्षा, आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति और उम्र को लेकर एडीआर ने एक रिपोर्ट जारी की है। 39 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं।

लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 सीटों पर कुल 223 उम्मीदवार अपनी ताल ठोक रहे हैं। इनकी शिक्षा, आपराधिक रिकॉर्ड, संपत्ति और उम्र को लेकर एडीआर ने एक रिपोर्ट जारी की है। 39 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा की 10 सीटों पर छठे चरण के अन्तर्गत 12 मई को मतदान होंगे। सूबे में 11 प्रतिशत यानी कुल 24 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। 22 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों पर केस है।
हरियाणा के चुनाव में इसबार उम्रदराज प्रत्याशियों ने खुद को अलग कर लिया है। 63 प्रतिशत उम्मीदवार 50 साल से कम हैं। साथ ही शिक्षा का स्तर भी बड़ा है। 223 में 114 प्रत्याशी ग्रेजुएट हैं। महज 5 उम्मीदवार ही अनपढ़ हैं।
संपत्ति की बात करें तो प्रति उम्मीदवार यहां 4.45 करोड़ का औसत है। 223 में 87 उम्मीदवार करोड़पति हैं। गुड़गांव सीट से चुनाव लड़ रहे इनेलो के प्रत्याशी की संपत्ति 102 करोड़ है। कांग्रेस के सभी 10 प्रत्याशी करोड़पति हैं। चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे 85 निर्दलीय प्रत्याशियों में 26 करोड़पति हैं।
सोनीपत से निर्दलीय उम्मीदार ने अपनी संपत्ति सबसे कम 1700 बताई है। कुल 117 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर देनदारी है। सोनीपत लोकसभा से इनेलो के उम्मीदवार सुरेंद्र छिक्कारा पर 16 करोड़ की देनदारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App