हरियाणाः सोनीपत से आजाद उम्मीदवार सतीश राज पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर
लोकसभा चुनाव में साम, दण्ड, भेद, जुबानी जंग, थप्पड़ काण्ड और भी न जाने क्या क्या चल रहा है। हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से आजाद उम्मीदवार के तौर पर खड़े सतीश राज देशवाल पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ। ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात तब हुई जब वह अपनी ऑफिस में सो रहे थे।

लोकसभा चुनाव के पांच चरणों के लिए मतदान हो चुका है। इस दौरान साम-दाम-दण्ड-भेद, जुबानी जंग, थप्पड़ काण्ड और भी न जाने क्या क्या देखने को मिला है। अब हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से आजाद उम्मीदवार पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक आजाद उम्मीदवार सतीश राज देशवाल पर बुधवार को उस वक्त ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई जब वह वह अपने दफ्तर में सो रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
सतीश राज देशवाल ने बताया कि हमलावरों ने खिड़कियों के जरिए निशाना बनाकर फायरिंग की और फरार हो गए। सतीश इस हमले में बाल-बाल बच गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को बताया, गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बता दें कि बीते दिनों भी सतीश राज को निशाना बनाया गया था। सोमवार को एक कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी थी। कार सवार लोग तो बाल-बाल बच गए लेकिन गाड़ी बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। मौके से कार सवार लोग फरार हो गए, जब उनकी गाड़ी चेक हुई तो उसमें लाठी, डंडे बरामद किए गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App