Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा : भाजपा की जगह कांग्रेस को दिया वोट, भाई ने भाई को मारी गोली

नेता के वादों और भाषणों से अक्सर लोगों को उनका प्रशंसक बनते देखा गया है। कई और ऐसे पार्टी कार्यकर्ता भी होते हैं जहां उनके नेता की बुराई होती है तो वो वहां से चले जाते हैं। पर पार्टी और नेता भक्ति का एक ऐसा मामला सामने आया है कि आप जानकर सिर पीट लेंगे।

हरियाणा : भाजपा की जगह कांग्रेस को दिया वोट, भाई ने भाई को मारी गोली
X

नेता के वादों और भाषणों से अक्सर लोगों को उनका प्रशंसक बनते देखा गया है। कई और ऐसे पार्टी कार्यकर्ता भी होते हैं जहां उनके नेता की बुराई होती है तो वो वहां से चले जाते हैं। पर पार्टी और नेता भक्ति का एक ऐसा मामला सामने आया है कि आप जानकर सिर पीट लेंगे।

हरियाणा में छठे चरण के तहत मतदान हो रहा था। भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिलाना ने अपने चचेरे भाई को सुबह भाजपा के पक्ष में वोट करने को कहा पर जब उसे पता चला कि चचेरे भाई ने कांग्रेस को वोट दे दिया तो उसने आव देखा न ताव और भाई पर फायर कर दिया।

फायरिंग से चचेरा भाई राजा और उनकी मां फूलमति घायल हो गई। दोनों को तत्काल रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। राजा ने बताया कि मतदान करने को लेकर वह पहले घर आकर झगड़ा किया।

कार से आए धर्मेंद्र सिलाना द्वारा की गई फायरिंग में राजा के छाती और दूसरी पैर में गोली लगी और फूलमति को भी छर्रे लगे। परिवार ने सिलाना व रणजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story