लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस पूर्व सांसद अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल, इन पार्टियों में भी हो चुके हैं शामिल
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 15 March 2019 3:57 PM GMT
लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले हरियाणा से कांग्रेस के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में अरविंद शर्मा भाजपा में शामिल हुए। अरविंद शर्मा करनाल से सांसद रह चुके हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद शर्मा ने कहा कि उनके लिये सवाल यह नहीं था कि किस पार्टी में शामिल होना है।
पिछले दो ढाई वर्षो में उन्होंने इस सरकार का कामकाज देखा है कि यह कैसे काम करती है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर विपक्ष एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा रहा है। इन सभी स्थितियों पर विचार करने के बाद मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story