Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के स्टार प्रचारक पर चप्पल फेंकने वाली महिला पर 7 दिन बाद दर्ज हुआ केस

लोकसभा चुनाव का बदजुबानी, जूते चप्पल और थप्पड़ से हमेशा वास्ता रहा है। पिछले सप्ताह 8 मई को गांधी कैंप में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू दीपेन्द्र हुड्डा के पक्ष में रैलियां कर रहे थे तभी एक महिला ने उनकी तरफ चप्पल फेंक दिया।

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के स्टार प्रचारक पर चप्पल फेंकने वाली महिला पर 7 दिन बाद दर्ज हुआ केस
X

लोकसभा चुनाव का बदजुबानी, जूते चप्पल और थप्पड़ से हमेशा वास्ता रहा है। पिछले सप्ताह 8 मई को गांधी कैंप में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू दीपेन्द्र हुड्डा के पक्ष में रैलियां कर रहे थे तभी एक महिला ने उनकी तरफ चप्पल फेंक दिया।

तुरंत में महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। नवजोत सिंह सिद्धू के एक समर्थक रोहित ने महिला के खिलाफ आर्य नगर थाने में केस दर्ज करवाया है। आर्यनगर थाने के एसआई रतन सिंह ने बताया कि शिकायत पर अमल करते हुए महिला जितेंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ प्यूपल एक्ट की धारा 127 के तहत केस दर्ज किया गया है। एसआई रतन सिंह ने कहा कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि महिला के चप्पल फेंकने के अलावा वहां कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की। कांग्रेस की रैली में मोदी व भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। बाद में एक वीडियों वायरल हुआ था जिसमें स्वयं जीतेंद्र कौर ने चप्पल फेंकने की बात स्वीकार की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story