भाजपा की प्रचंड जीत के बाद विपक्षी खेमे में इस्तीफे का दौर शुरू, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
भाजपा की प्रचंड जीत के बाद क्षेत्रीय पार्टियों में इस्तीफे का दौर शुरू हो चुका है। हरियाणा में लोकसभा में बुरी तरह हारने के बाद इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद को छोड़ने का फैसला किया है।

भाजपा की प्रचंड जीत के बाद क्षेत्रीय पार्टियों में इस्तीफे का दौर शुरू हो चुका है। हरियाणा में लोकसभा में बुरी तरह हारने के बाद इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद को छोड़ने का फैसला किया है।
उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को सौंप दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी के बेहतर प्रदर्शन न कर पाने के कारण वह इस्तीफा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी प्रमुख साथियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के समर्थन और प्यार को अपना सौभाग्य बताया।
अशोक अरोड़ा पिछले 14 साल से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2005 में ये जिम्मेदारी संभाली, चार बार विधानसभा चुनाव जीता, प्रदेश के परिवहन मंत्री बने, विधानसभा स्पीकर रहे। इनेलो ने 2009 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में लड़ा।
2009 में लोकसभा चुनाव में इनेलो के हिस्से एक भी सीट नहीं आई पर विधानसभा में पार्टी को 32 सीटें मिली। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 2 सीटे जीती, विधानसभा में पार्टी के हिस्से 19 सीटे ही आई। इस साल पार्टी को करारी हार मिली। जिसकी वजह से अशोक अरोड़ा ने इस्तीफा दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App