लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर की पत्थरबाजी
हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी तो बच गए पर उनके काफिले के एक समर्थक और गनमैन चोटिल हो गया।

भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अपनी लोकसभा सीट के पिहोवा क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान करीब साढ़े सात बजे उनका काफिला माजरा गांव से निकला तो वहां घात लगाकर बैठे अराजक तत्वों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में सैनी के काफिले की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही पत्थर फेंकने वाले फरार हो गए। भाजपा प्रत्याशी की सूचना पर मौके पर डीएसपी धीरज खट्टर और थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार काफिले के दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। फिलहाल घटना का मामला देर रात तक नहीं दर्ज करवाया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App