Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गर्भवती बहन की मदद को आई बहन से जीजा ने किया रेप, लड़की ने फेसबुक पोस्ट के जरिए खुद को बचाया

सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में गर्भवती बहन के पास काम में हाथ बढ़ाने आई नाबालिग लड़की को जीजा ने हवस का शिकार बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। पीडि़ता व उसकी बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल कर परिजनों के पास जानकारी पहुंचाई।

14 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने बनाए अश्लील वीडियो
X
Rape with a minor girl and make video in kaushambi

सोनीपत के राई थाना क्षेत्र में गर्भवती बहन के पास काम में हाथ बढ़ाने आई नाबालिग लड़की को जीजा ने हवस का शिकार बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। पीडि़ता व उसकी बहन ने सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल कर परिजनों के पास जानकारी पहुंचाई।

उसके बाद लड़की के पिता ने दोनों बेटियों को घर पर बुलाया। नाबालिग लड़की के मामले को लेकर पिता को अवगत करवाया। उसके बाद देहरादुन पुलिस को मामले की शिकायत दी। जीरो एफआईआर राई थाना पहुंची। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देहरादुन निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसने अपनी दो बेटियों की शादी नीरज चौहान व पंकज चौहान के साथ की थी। उसकी बड़ी बेटी गर्भवती थी। जिसके काम में हाथ बटाने के लिए 14 वर्षीय बेटी को भेजा दिया। गत 9 अगस्त को उसकी बीच वाली बेटी ने फोन कर जानकारी दी कि उसकी छोटी बहन के साथ बड़े जीजा ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया। उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने बेटियों को घर पर बुला लिया। बेटियों ने मामले को लेकर अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। घटना राई थाना क्षेत्र की होने के कारण देहरादुन पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे राई थाने में भेजा। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियों भेजकर परिजनों को दी जानकारी-

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बेटियों को कमरें में बंद कर पीटा जाता था। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका जीजा उसकी बहन को कमरे में बंद कर देता था। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। मामले की वीडियों बनाकर पड़ोसी के सहारे पिता के पास भेजा। उसके बाद उसके पिता ने दोनों लड़कियों को घर पर बुलाया।

देहरादुन से जीरो एफआईआर मिली है। लड़की के जीजा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। पीडि़ता देहरादुन में है, उसके आने के बाद मेडिकल करवाकर अदालत में बयान दर्ज करवाये जाएंगे।

एएसआई, सुमन, जांच अधिकारी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story