रियायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा
मकान मालिक ने वहां तेंदुए को देखा तो तूड़ी वाले कमरे की कुंडी लगा दी और पुलिस को सूचना दे दी। बाद में पुलिस व वन विभाग ने पहुंचकर तेंदुए को पकड़ा।

अंबाला में शनिवार रात करीब 11 बजे शहर के बलदेव नगर फाटक के पास स्थित प्रताप नगर में एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुए का पता लगने के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गए और तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।
इसके बाद बलदेव नगर चौकी प्रभारी वरियाम सिंह व वन विभाग की टीम वहां पहुंची और तेंदुए को इंजेक्शन लगाकर जाल मे बांधा और पकड़कर अपने साथ ले गई। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि रात को प्रताप नगर के शमशाम घाट के पास तूड़ी वाले कमरे में यह तेंदुआ पहुंच गया था। वहां एक बच्ची भी बैठी हुई थी।
जैसे ही मकान मालिक ने वहां तेंदुए को देखा तो तूड़ी वाले कमरे की कुंडी लगा दी और पुलिस को सूचना दे दी। बाद में पुलिस व वन विभाग ने पहुंचकर तेंदुए को पकड़ा। तेंदुए ने किसी को नुकसान नहीं पहुंंचाया, लेकिन लोग तेंदुए को देखकर भयभीत हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App