कांग्रेस ने सौंपी कुमारी शैलजा को प्रदेश की कमान, हुड्डा बने राज्य चुनाव समिति के अध्यक्ष
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश के नेतृत्व को बदलते हुए कुमारी शैलजा को प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष बनाया है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता व राज्य चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया गया है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश के नेतृत्व को बदलते हुए कुमारी शैलजा को प्रदेश में पार्टी अध्यक्ष बनाया है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता व राज्य चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया गया है।
सियासी जानकरों की माने तो शैलजा को कमान सौपने के पीछे उनका सोनिया गांधी का करीबी होना है साथ ही वह दलित वर्ग से आती हैं, हरियाणा में करीब 19 फीसदी दलित मतदाता हैं जो हर चुनाव में निर्णायक साबित होते रहे हैं।
Haryana: Congress appoints Bhupinder Singh Hooda as Congress Legislature Party (CLP) leader and Chairman of the State Election Committee https://t.co/SbLDfp7xsj
— ANI (@ANI) September 4, 2019
प्रदेश की सियासत में वह लंबे समय से सक्रिय रही हैं, सिरसा के अलावा अंबाला से भी सांसद रह चुकी हैं। उन्हें पिता दलवीर सिंह की बेटी होने का भी फायदा मिला है। कांग्रेस सरकार में वह मंत्री भी रह चुकी हैं।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार के बाद प्रदेश में कांग्रेस दो भागों में बंट गई थी। भूपेंद्र हुड्डा किसी भी सूरत में अशोक तवंर को प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नहीं देखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पिछले महीने 18 अगस्त को रोहतक में परिवर्तन रैली की और दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मिले।
हुड्डा द्वारा विरोध देखकर अशोक तवंर ने भी अपने साथी नेताओं को लामबंद करना शुरू कर दिया। वह नहीं चाहते थे कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्य कांग्रेस की कमान मिले। पर आखिर में अशोक तवंर पिछड़ गए और हुड्डा के हिस्से राज्य चुनाव समिति का अध्यक्ष पद चला गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App