जेल से छूटकर आया अपराधी पिता, बेटी के साथ करने लगा अश्लील हरकत
कोसली क्षेत्र में पिता ने अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत की है। इससे पहले बड़ी बेटी के साथ भी गंदी हरकत कर चुका है।

X
Haribhoomi TeamCreated On: 21 Nov 2019 1:07 AM GMT
कोसली क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति ने बाप-बेटी के रिश्ते को बदनाम कर दिया। जेल से छूटकर आए बाप ने बेटी के साथ अश्लील हरकत की है। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक महिला ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला के अनुसार उसके पति ने तीन साल पहले बड़ी बेटी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया था। जिसको लेकर वह घर छोड़कर चली गई थी। अब उसका पति छोटी लड़की के साथ गलत हरकत करता है। मंगलवार दोपहर में जब वह स्कूल से आई तो उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसने लड़की को व उसे पीटा। बाद में उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story