Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

खुलासा: लड़कियों के साथ ''गंदी दिवाली'' मनाता था बाबा राम रहीम

राम रहीम के लिए हनीप्रीत करती थी ''दीपों वाली लड़कियों'' का अरेंजमेंट।

खुलासा: लड़कियों के साथ गंदी दिवाली मनाता था बाबा राम रहीम
X

बलात्कारी राम रहीम के जेल जाने के बाद आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। डेरा प्रमुख के कृत्यों की लिस्ट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। वहीं अब राम रहीम के दिवाली मस्ती के रहस्य का खुलासा हुआ है।

डेरा के पूर्व साधु हंसराज चौहान के अनुसार डेरा प्रमुख का दिवाली मनाने का अपना एक खास ही अंदाज था। बाबा की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत उसके लिए दिवाली पर उसके लिए 'दीपों वाली लड़कियों' का अरेंजमेंट करती थी।

इसे भी पढ़ें- जेल में हनीप्रीत को मिल रहा है स्पेशल ट्रीटमेंट, फिर भी रो-रो कर कह रही है ये बात

दिवाली पर जब राम रहीम गुफा से बाहर आता तो उसके स्वागत के लिए लड़कियां हाथों पर घी के दिए लेकर खड़ी होती थी। इसके बाद डेरा के खास लोग जिनमें डेरा साधु, साध्वियां, डेरा कॉलेज-स्कूल की लड़कियां-लड़के अौर साथ में डेरा प्रमुख के परिवार के लोग शामिल होते थे।

दीवाली पर पटाखे फोड़ने के बाद पटाखों के खोल पर उसे चलाने वाले को अपना नाम लिखकर निशानी रखने के लिए कहा जाता था।

किस यू और लव यू टू पर देता था आशीर्वाद

हंसराज के अनुसार डेरा में दीवाली के मौके पर आयोजित होने वाले सत्संग में बाबा पहले से ही अपनी मर्जी से डेरा के स्कूल-कॉलेज की लड़कियों से अश्लील मैसेज पढ़वाता, फिर 'किस यू, आई-लव-यू टू' बोलकर आशीर्वाद देता था। दिवाली पर बाबा तमाम तरह के पाखंड रचता था।

राम रहीम दिवाली पर अपने फोटो छपे कैलेंडर जारी करता था, उनको खरीदने वालों से पैसे लिए जाते थे। इसके अलावा बाबा रात को साधुओं और लड़कों को कमरे में भेज देता था अौर केवल साध्वियों और लड़कियों के साथ देर रात करीब 2 बजे तक दिवाली मनाता था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story