हनीप्रीत: जानें कैसे शर्मीली प्रियंका बनी राम रहीम की
हनीप्रीत का बचपन किसी आम लड़की की तरह जगजीवनपुर की गलियों में बीता था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Sep 2017 12:36 PM GMT
हनीप्रीत को राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी बताता था लेकिन इस रिश्ते का सच जानने के बाद सभी चौंक गए। आज हम आपको हनीप्रीत के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आजतक आपको पता नहीं होगा।
हनीप्रीत का जन्म 21 जुलाई 1980 में हरियाणा के फतेहाबाद में हुआ था। हनीप्रीत का नाम असल में प्रियंका तनेजा था। हनीप्रीत जिस स्कूल में पढ़ती थी वहां की प्रिंसिपल ने बताया था कि वो बहुत ही शर्मीली और घरेलू लड़की थी लेकिन वो ऐसी निकलेगी इसका पता न था। प्रियंका को हनीप्रीत नाम राम रहीम ने दिया है।
हनीप्रीत का बचपन किसी आम लड़की की तरह जगजीवनपुर की गलियों में बीता था। हनीप्रीत का परिवार पहले से ही डेरा से जुड़ा हुआ था। उसके दादा डेरे में प्रशासक का काम करते थे। फतेहाबाद के मकान में जब हनीप्रीत की सगाई हुई तो गुरमीत राम रहीम भी उस फंक्शन में शामिल हुआ था।
हनीप्रीत की शादी राम रहीम के सिरसा स्थित डेरे में हुई थी। शादी के बाद हनीप्रीत का पूरा परिवार सिरसा स्थित बाबा के डेरे पर रहने लगा। सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत की मां राम रहीम को अपना परमेश्वर मानने लगी थी जिसकी वजह से परिवार ने ऐसा किया।
धीरे-धीरे राम रहीम और हनीप्रीत में नजदिकियां बढ़ती गई और राम रहीम ने उसे दुनिया के सामने अपनी मुंहबोली बेटी बता दिया। इस तरह से राम रहीम ने अपने और हनीप्रीत के घिनौने रिश्ते पर पर्दा डाल दिया। उसने ऐसा हनीप्रीत की शादी के 9 साल बाद किया।
इसे भी पढ़ें: सरदार सरोवर बांध: 9 हजार से ज्यादा गांवों तक पहुंचेगा पानी, पैदा होगी 100 करोड़ यूनिट बिजली
राम रहीम की मदद से हनीप्रीत बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी आई। वो न सिर्फ राम रहीम की करीबी है बल्कि डेरा की राजदार भी है। पुलिस इस वक्त फरार हनीप्रीत की तलाश कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story