Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

महाराष्ट्र को पछाड़कर हरियाणा बना पहले ''खेलो इंडिया'' गेम्स का चैंपियन

महाराष्ट्र ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सर्वाधिक 110 पदक जीते जो कि हरियाणा के 102 पदक से अधिक हैं।

महाराष्ट्र को पछाड़कर हरियाणा बना पहले खेलो इंडिया गेम्स का चैंपियन
X

अंतिम दिन अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा गुरुवार को यहां महाराष्ट्र को पछाड़कर पहले खेलो इंडिया स्कूल खेलों का टीम चैंपियन बना।

दिन की शुरुआत से पहले हरियाणा के पास महाराष्ट्र से एक स्वर्ण पदक कम थे लेकिन टीम कल 15 स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही जिसमें से 10 मुक्केबाजों ने जीते।

इसे भी पढ़ें- पद्मावत फिल्म विरोधः स्कूली बस हमले पर हरियाणा के मंत्री ने दी ये सफाई

हरियाणा ने इसके अलावा जूडो में दो और तीरंदाजी, फुटबाल और हाॅकी में एक-एक स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा ने 38 स्वर्ण, 26 रजत और 38 कांस्य पदक जीते। महाराष्ट्र के नाम 36 स्वर्ण, 32 रजत और 42 कांस्य पदक रहे।

महाराष्ट्र ने हालांकि प्रतियोगिता में सर्वाधिक 110 पदक जीते जो हरियाणा के 102 पदक से अधिक हैं। इन दोनों के अलावा कोई राज्य पदकों का शतक नहीं लगा पाया। दिल्ली ने 25 स्वर्ण, 29 रजत और 40 कांस्य सहित कुल 94 पदक जीते।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story