कैथल में युवक को पराली में जिंदा जलाया, खेतों में ले जाकर दिया घटना को अंजाम
कैथल (Kaithal) के खेतों में युवक का कंकाल मिला है। खेतों में मौजूद पराली में युवक को जलाया गया है। पुलिस (Haryana Police) ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

X
Somdat SharmaCreated On: 26 Nov 2019 6:27 AM GMT
हरियाणा के कैथल में युवक की वीभत्स तरीके से हत्या की गई है। कैथल के खेतों में युवक की जलाकर हत्या की गई है। पराली का इस्तेमाल कर युवक को जिंदा जलाया है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल के गांव मानस में एक युवक का कंकाल मिला है। सूत्रों के मुताबिक राजपत नाम के किसान के खेत में कंकाल मिला है। किसान जैसे ही सुबह खेतों में पहुंचा उस वक्त जले हुए इंसान का शव मिला। इसके बाद पुलिस को फोन कर बुलाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जले हुए कंकाल को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की पहचान की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story