हरियाणा में पराली जलाने पर लगाया तीन लाख का जुर्माना, कैथल के किसान पर लगाया है सबसे ज्यादा जुर्माना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर सीवियर श्रेणी में पहुंचने के बावजूत हरियाणा में किसानों द्वारा पराली जलाई जा रही है। सरकार ने सख्ती से पेश आते हुए पराली जलाने की वजह से करीब 133 किसानों के चालान काटे हैं।

राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) में हवा की गुणवत्ता (Air Quality) 'सीवियर' श्रेणी (Severe Category) में पहुंच चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजधानी दिल्ली में विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऐसे में सरकार ने हरियाणा में किसानों को पराली नहीं जलाने के सख्त आदेश दिए हैं। लेकिन इसके बावजूत पड़ोसी राज्य हरियाणा में लगातार पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यहां तक कि पराली जलाने को लेकर हरियाणा के कैथल जिले में एक किसान का 3 लाख का चालान किया गया है।
Agriculture Deputy Director, Kaithal district: 133 farmers have been issued challans for stubble burning. This year there have been 60% less cases of stubble burning in Kaithal. FIR to be registered against those farmers who do not pay fine. https://t.co/zrNEFXWqtO pic.twitter.com/m2lyRhlDuQ
— ANI (@ANI) November 2, 2019
मामले में हरियाणा के कैथल जिले के कृषि उप निदेशक से मिली जानकारी के अनुसार पराली जलाने की वजह से करीब 133 किसानों के चालान काटे जा चुके हैं। उन्होंने कहना है कि लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने के 60 प्रतिशत कम मामले सामने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि जो किसान चालान की रकम जमा नहीं करेंगे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App