Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के पिता कैप्टन करण सिंह का निधन, आज हो अंतिम संस्कार

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल के पिता कैप्टन करण सिंह का स्वर्गवास हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज होगा।

jp dalal father Captain Karan Singh passes away
X
जेपी दलाल

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल के पिता कैप्टन श्री करण सिंह का स्वर्गवास हो गया है। जिनका अंतिम संस्कार आज बुधवार सुबह 11 बजे भिवानी में किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। करण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

कौन है जेपी दलाल

मनोहर मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में लोहारू के विधायक जेपी दलाल को केबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। लोहारू विधानसभा क्षेत्र से जेपी दलाल ऐसे तीसरे विधायक थे, जिनको मंत्री पद मिला था।

लोहारू क्षेत्र को पहली बार प्रदेश के मंत्रिमंडल में हीरानंद आर्य के रूप में मंत्री पद नसीब हुआ था। वे एक बार वित्त और दूसरी बार शिक्षा मंत्री बने थे। दोनों ही बार वे देवीलाल मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने थे।

हालांकि वर्ष 1999 से 2004 तक इनेलो शासन में बहादुर सिंह ने शिक्षा मंत्री के रूप हलके का प्रतिनिधित्व किया था।वह वर्तमान में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री है।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story