Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बोले दुष्यंत चौटाला, हरियाणा में होगा सत्ता परिवर्तन, बुरी तरह हारेगी भाजपा

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग के जरिए जनमत को अपने पक्ष में करने की कोशिश शुरू हो गई है। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला।

बोले दुष्यंत चौटाला, हरियाणा में होगा सत्ता परिवर्तन, बुरी तरह हारेगी भाजपा
X
Dushyant Chautala Said Haryana change government BJP defeat badly

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर जुबानी जंग के जरिए जनमत को अपने पक्ष में करने की कोशिश शुरू हो गई है। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्ट्राचार में लिप्त हैं, उनके वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहा है जिससे उनकी कार्यशैली का पता चलता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता इसबार एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से नीचे उतारने का काम करेगी।

रविवार को चौटाला चरखी दादरी में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने कहा की प्रदेश की खट्टर सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित नही करके उनका अपमान किया है। योग के लिए तो सरकार के पास समय है लेकिन खिलाड़ियों से मिलने का समय नहीं।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में 100 दिन प्रचार करके सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने 1987 के चुनाव का जिक्र किया जब कम समय में जजपा ने प्रदेश में सरकार बनाई थी। इस बार चुनाव में जजपा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके चुनाव में उतर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story