Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दिग्विजय चौटाला ने महिला आयोग में मांगी माफी, सपना चौधरी पर दिया था विवादित बयान

पिछले महीने हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी पर टिप्पणी करने वाले जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को महिला आयोग के सामने माफी मांग ली। महिला आयोग ने दिग्विजय चौटाला से इस मामले में कई कड़े सवाल पूछे।

दिग्विजय चौटाला ने महिला आयोग में मांगी माफी, सपना चौधरी पर दिया था विवादित बयान
X
JJP Leader digvijay chautala apologizes for his statement on sapna chaudhary

पिछले महीने हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी पर टिप्पणी करने वाले जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने मंगलवार को महिला आयोग के सामने माफी मांग ली। महिला आयोग ने दिग्विजय चौटाला से इस मामले में कई कड़े सवाल पूछे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सपना चौधरी ने राजनीति में प्रवेश करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। जिसके बाद दिग्विजय चौटाला ने उनपर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अब नाचने गाने और ठुमका लगाने वाले लोग भाजपा को वोट दिलवाएंगे।

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि संस्कृति और राजनीति किस ओर जा रही है क्या इसे ही बीजेपी कल्चर कहती है। मैं इसे कल्चर नहीं मानता। उन्होंने कहा कि जनता ने भले लोकसभा में मोदी के नाम पर वोट दिया हो पर विधानसभा में हरियाणा के लोकल मुद्दे हावी रहेंगे।

उन्होंने कहा सपना चौधरी को पार्टी में शामिल करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी को सोचना चाहिए। दिग्विजय के इस बयान के बाद हरियाणा में उनका जमकर विरोध हुआ। बात महिला आयोग तक पहुंच गई।

महिला आयोग ने दिग्विजय चौटाला से लिखित में जवाब मांगा, पर उन्होंने जो जवाब दिया उससे आयोग संतुष्ट नहीं हुआ जिसके बाद उन्हें आयोग में पेश होने का नोटिस दिया गया। मंगलवार को वह महिला आयोग पहुंचे और इस मामले में माफी मांगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story