Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नैना चौटाला का ऐलान, अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जजपा

जजपा नेता नैना चोटाला ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जजपा प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और इनेलो के साथ गठबंधन की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।

नैना चौटाला का ऐलान, अपने दम पर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जजपा
X
JJP likely to fight Haryana election alone

जजपा की नेत्री और पूर्व विधायक नैना चौटाला ने इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर बड़ा ऐलान किया है उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने बलबूते पर हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

जजपा नेता और डबवाली से पूर्व विधायक नैना चौटाला ने एक कार्यक्रम में कहा कि जजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इनेलो तो दूर किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगाष। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नारा देने वाली भाजपा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने यह भी कहा कि हिसार में बनाए गए एयरपोर्ट के लिए संसद में आवाज दुष्यंत चौटाला ने ही उठाई थी भाजपा तो ट्रैक्टरों पर फिर से टैक्स लगाने वाली है। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी के लिए भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में हरियाणा की बेरोजगारी की दर 28.7 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हलांकि जजपा नेत्री ने कहा कि 35ए व धारा 370 पर वह सरकार के साथ हैं।

लोगों के जीवनस्तर में सुधार लाना जजपा का लक्ष्य

सिसाय गांव में आयोजित हरी चुनरी की चौपाल में महिलाओं को संबोधित करते हुए नैना चौटाला ने कहा कि जजपा की सरकार बनने पर एक स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित हरियाणा बनाकर लोगों के जीवनस्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story