हरियाणा न्यूज: जजपा ने पार्टी के 6 प्राथमिक सदस्यों को किया निष्कासित
हरियाणा (Haryana) उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने छह प्राथमिक सदस्यों को हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उनकी सदस्यता रद्द कर दी है।

हरियाणा (Haryana) उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Deputy CM Dushyant Chautala) की जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janta Party) ने शनिवार को पार्टी के छह प्राथमिक सदस्य (Primary Members) को निष्कासित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए इन सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया है।
जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ एमसी बांगर ने बताया है कि अनुशासनहीनता के आरोपी पार्टी के छह प्राथमिक सदस्यों को निष्कासित कर दिया गया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) 2019 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App