Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जींद रैली में बोले शाह, तीन मार्च के बाद 21 राज्यों में होगी भाजपा की सरकार

हरियाणा सरकार के चार साल पूरे होने पर गुरुवार को जिंद में आयोजित युवा हुंकार रैली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 में भाजपा को फिर से देने की अपील की।

जींद रैली में बोले शाह, तीन मार्च के बाद 21 राज्यों में होगी भाजपा की सरकार
X
हरियाणा सरकार के चार साल पूरे होने पर गुरुवार को जिंद में आयोजित युवा हुंकार रैली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 में भाजपा को फिर से वोट देने की अपील की।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला किया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मामले में जेल में गए, और भाजपा सरकार का एक कार्यकाल है, जहां मनोहर लाल खट्टर पर भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं है।

शाह ने कहा कि चार साल बाद भी हमारे विरोधी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकते हैं। इसके अलावा अमित शाह ने कहा कि आज भाजपा की सरकार 19 राज्यों में है। तीन मार्च के बाद भाजपा की सरकार 21 रज्यों में होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story