Viral Video: हरियाणा में जाट नेता की फिर दिखी गुंडागर्दी, टोलकर्मी को पीटा और तानी पिस्तौल
हरियाणा के रोहतक में जाट नेता सोमबीर जेसिया की गाड़ी को रोकना टोल कर्मी को भारी पड़ा। सोमबीर ने टोल कर्मी की ना केवल पिटाई की ब्लकि उसे धमकाया भी।

नेताओं के सिर पर सत्ता का नशा किस कदर चढ़ता है इसका एक और उदाहरण देखने को मिला। ताजा मामला हरियाणा के रोहतक का है जहां जाट नेता सोमबीर जेसिया टोल प्लाजा पर उनकी गाड़ी को रोके जाने से इतने भड़के कि उन्होंने पहले तो टोल प्लाजा कर्मचारी को गंदी गालियां दी।
और जब इतने में भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो सोमबीर ने टोल कर्मी के साथ हाथापाई तक कर ली। सोमबीर यहीं नहीं रुके उन्होंने टोल कर्मचारी के साथ ना केवल हाथापाई कि ब्लकि पीड़ित टोल कर्मचारी को धमकाते हुए उस पर पिस्तौल भी तान दी।
#WATCH: Jat leader Sombir Jassia, who has a sedition case against him thrashes toll plaza employee in Rohtak. #Haryana pic.twitter.com/CfAy25ItfF
— ANI (@ANI) June 13, 2018
आपको बता दे कि पूरा मामला रोहतक के मकड़ौली टोल प्लाजा का है। जहां जाट नेता सोमबीर ने रोहतक के मकड़ौली टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारी संदीप से कथित तौर पर हाथापाई की और उसे धमकाया भी। पुलिस ने टोल कर्मी संदीप कि शिकायत पर सोमबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App