जनता टीवी पर महापंचायत: कैप्टन अभिमन्यु ने बोलें- GST से सहूलियतें बढ़ी, समय से पहले पूरे किए चुनावी वादें
महापंचायत के पहले सत्र में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जीएसटी आने से सहूलियतें बढ़ीं। चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा पत्र में किए गए वायदे को समय से पहले हमने पूरा किया।

जनता टीवी आज सुबह 10 बजे से महापंचायत शुरू हो चुकी है। इस महापंचायत में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल समेत राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
महापंचायत के पहले सत्र में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जीएसटी आने से सहूलियतें बढ़ीं। चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा पत्र में किए गए वायदे को समय से पहले हमने पूरा किया।
इसे भी पढ़ेंः RSS नेता ने दिया मॉब लिंचिंग पर दिया बयान, कहा- मक्का मदीना में गाय का वध अपराध मानते हैं
इस जनता महापंचायत में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से सवाल-जवाब के लिए महामंच चंडीगढ़ के नजदीक जीरकपुर में सजाया गया है। करीब 12 घंटे तक सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता जनता से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।
महापंचायत के पहले सत्र में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और पंजाब के मुख्यमंत्री मनप्रीत बादल जनता से जुड़े सवालों का जबाव देंगे जबकि दूसरे सत्र में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला देश की समस्याओं पर चर्चा करेंगेष
तीसरा सत्र हरियाणा के विपक्षी नेता अभय सिंह चौटाला अपनी बात रखेंगे। चौथे सत्र में हरियाणा के मंत्री मनीष ग्रोवर, कांग्रेस नेता संपत सिंह और इनेलो नेता जाकिर हुसैन शामिल होंगे।
इस महापंचायत कुल नौ सत्र चलेंगे जिनमें विभिन्न दलों के वरिष्ठ और युवा नेता शामिल होंगे और राज्य और देश की स्थिति पर राजनीतिक चर्चा करेंगे और जनता के सवालों का जबाव देंगे।
इस महापंचायत के दौरान आप भी अपने सवाल इस नंबर के 9891699395 व्हाट्सएप से पूछ सकते हैं। इस राज्य के मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ नेता आपके सवालों का जबाव देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App