जननायक जनता पार्टी को मिला राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा, चुनाव चिन्ह मिला ये
हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार बनाने वाली जननायक जनता पार्टी को राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। चुनाव आयोग की तरफ से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई है।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2019 से पहले इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी बनी थी। हरियाणा में सरकार का हिस्सा बनने के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा दे दिया है। चुनाव आयोग ने चुनाव चिन्ह चाबी जननायक जनता पार्टी को दे दिया है। अब प्रदेश में किसी और दल-प्रत्याशी को यह चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं किया जाएगा।
Election Commission of India has granted recognition to the Jannayak Janta Party as a 'state party' in Haryana under provisions of Election Symbols (Reservation & Allotment) Order,1968. As per party's request "key" has been allotted as reserved symbol of the party in the state. pic.twitter.com/ip0SyPRlVt
— ANI (@ANI) November 29, 2019
भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक जजपा को राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा नहीं दिया हुआ था। लेकिन राज्य में 10 विधायकों के जीतने और सरकार बनाने के बाद राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। इसके अलावा चुनाव चिन्ह चाबी भी आरक्षित कर दिया गया है। यानि अब ये चिन्ह राज्य में सिर्फ जजपा के प्रत्याशियों को ही मिल पाएगा। चूंकि जजपा अभी राष्ट्रीय पार्टी नहीं बनी है ऐसे में दूसरे राज्यों में प्रत्याशियों को चाबी चुनाव चिन्ह दिया जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App