Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस जज के हाथ में है बाबा राम रहीम की किस्मत का फैसला

हरियाणा और पंजाब में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

इस जज के हाथ में है बाबा राम रहीम की किस्मत का फैसला
X

डेरा सच्चासौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम के खिलाफ चल रहे रेप केस में सीबीआई की पंचकूला कोर्ट शुक्रवार 25 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगी।

बाबा राम रहीम पर साल 2002 में अपने आश्रम में रहने वाली एक साध्वी के साथ बलात्कार का आरोप है। सीबीआई इस मामले की कई दिनों से जांच कर रही थी।

इस मामले में सीबीआई की पंचकूला कोर्ट में शुक्रवार को जस्टिस जगदीप सिंह फैसला सुनाएंगे। जस्टिस जगदीप सिंह हरियाणा के रहने वाले है और उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढाई की है।

इसे भी पढ़ें- पढ़िए, कल कोर्ट के फैसले से पहले क्या कहता है राम रहीम का राशिफल

जस्टिस जगदीप सिंह ने साल 2012 में ज्यूडिशियल सर्विस ज्वाइन की थी। इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग सोनीपत कोर्ट में हुई थी।

बताया जाता है कि जगदीप सिंह की काबिलियत की वजह से उन्हें सीबीआई कोर्ट की जिम्मेदारी सौपी गई है। जज के रुप में जगदीप सिंह की ये दूसरी पोस्टिंग है।

25 अगस्त को कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच जस्टिस जगदीप सिंह बाबा राम रहीम के मामले फैसला सुनाएंगे।

जानकारी के मुताबिक जगदीप सिंह बेहद सख्त और कम बोलने वाले इंसान है। उन्हें गैर जिम्मेदरान व्यहार बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

कोर्ट के फैसले के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने धारा 144 लागू कर दी है। हरियाणा और पंजाब में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story